Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि के विशेष संयोग के साथ उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का योग बन रहा है। चंद्रमा पूरे दिन अपने मित्र ग्रह बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। ग्रहों की इस शुभ स्थिति से कई राशियों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार और भाग्यशाली रहने वाली है; पढ़ें आज का संपूर्ण सोमवार का दैनिक राशिफल।
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि
सप्ताह का पहला दिन नई ऊर्जा लेकर आया है। छठे भाव का चंद्रमा आपके शत्रुओं को परास्त करेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई राजनीति चल रही थी, तो आज आपकी जीत निश्चित है। व्यापारी वर्ग के लिए आज किसी नए सौदे पर हस्ताक्षर करने का उत्तम योग है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गहरा लाल
उपाय: कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके पंचम भाव में चंद्रमा के होने से बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाएगा। जो जातक शेयर बाजार, कंसल्टेंसी या शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें छप्परफाड़ लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी नई रणनीतियों के कारण सीनियर्स से तारीफ मिलेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद या क्रीम
उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य बना रह सकता है, बिजनेस में कोई बड़ा रिस्क लेने से आज बचें। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। पारिवारिक मोर्चे पर आज आपको थोड़ा शांत रहने की जरूरत है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सी-ग्रीन
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
पराक्रम भाव का चंद्रमा आज आपको बेहद साहसी बनाएगा। व्यापार के सिलसिले में की गई छोटी दूरी की यात्राएं आज अत्यधिक मुनाफे का कारण बनेंगी। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है, अटका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन निवेश के लिहाज से स्वर्णिम है। नौकरी में इंक्रीमेंट या प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है।
शुभ अंक थी: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: शिव जी को बर्फी का भोग लगाएं।
कन्या राशि
आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। जो काम पिछले कई दिनों से लटके हुए थे, वे आज आपकी सूझबूझ से पूरे हो जाएंगे। व्यापार में नए ग्राहकों के जुड़ने से मुनाफा दोगुना होने की उम्मीद है। नौकरी में बड़े अधिकारी आज आपके काम के कायल रहेंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: तोता हरा
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं।
तुला राशि
आज खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या विदेशी कंपनियों से जुड़े व्यापार में आज बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन स्थानीय व्यापारियों को नकदी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर के काम से असंतुष्ट रह सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: सफेद गाय को घी लगी रोटी और चीनी खिलाएं।
वृश्चिक राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेशों से भारी रिटर्न मिलेगा। यदि आप रियल एस्टेट या कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में हैं, तो आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा इंसेंटिव मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: मैरून या सिंदूरी लाल
उपाय: शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं।
धनु राशि
यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) से बुलावा आ सकता है। राजनीति और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिलने का है। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरिया या पीला
उपाय: पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
मकर राशि
आज आपके भाग्य को चार चांद लगाने वाला है। जो काम अब तक किस्मत का साथ न मिलने के कारण रुके हुए थे, वे आज स्वतः ही बनते चले जाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को आज कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नेवी ब्लू
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जप करें।
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के गुप्त षड्यंत्र या गॉसिप से खुद को दूर रखें। व्यापार में आज कोई नया निवेश न करें और न ही किसी को उधार धन दें, अन्यथा वह पैसा डूब सकता है। नौकरी में काम का बोझ मानसिक तनाव बढ़ाएगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: ग्रे या आसमानी
उपाय: भगवान शिव के मंदिर में जाकर ‘कपूर’ जलाएं और आरती करें।
मीन राशि
यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है। कला, अभिनय, मीडिया और फैशन के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा राष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट या ख्याति मिल सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का पीला या सफेद
उपाय: शिव जी पर चंदन का लेप लगाएं।







