SIGN IN

Aaj Ka Rashifal: रविवार को मिथुन, कन्या और मीन समेत इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, करियर में बड़े लाभ के संकेत

रविवार, 21 जून 2026 को सर्वार्थ सिद्धि योग और भद्र राजयोग का एक बेहद दुर्लभ और शुभ संयोग बनने जा रहा है, जिससे मेष, मिथुन और मीन सहित 4 भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Aaj Ka Rashifal

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 20, 2026

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय दृष्टि से आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है, जिसमें दोपहर 03:21 तक सप्तमी और उसके बाद अष्टमी तिथि रहेगी। ग्रहों की चाल के अनुसार, दोपहर 03:40 तक सिंह राशि में चंद्रमा-केतु का ‘ग्रहण दोष’ रहेगा, जिससे कुछ राशियों को मानसिक अशांति हो सकती है। हालांकि, इसके बाद चंद्रमा जैसे ही अपने मित्र ग्रह बुद्ध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे, जातकों को मानसिक तनाव से बड़ी राहत मिलेगी और पूर्वाफाल्गुनी के बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र की शुरुआत होगी। ऐसे में पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal: सोमवार को इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी! भोलेनाथ बदलेंगे नसीब, कारोबार में तरक्की के प्रबल योग

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आत्मबल और मानसिक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपके भीतर का आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों से आगे रखेगा। पिछले कई दिनों या महीनों से नौकरी और बिजनेस में जो परेशानियां चली आ रही थीं, आज उनके समाप्त होने का समय आ गया है। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: लाल

उपाय: मंदिर में घी का दीपक जलाएं

वृषभ राशि

आज के दिन अपने वित्तीय लेन-देन और आर्थिक फैसलों को लेकर थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र या बाजार में किसी भी नए पार्टनर या अज्ञात व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: क्रीम

उपाय: सुबह के समय चींटियों को चीनी मिश्रित आटा डालें।

मिथुन राशि

आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपकी राशि के स्वामी बुध और सूर्य की युति से बनने वाले बुधादित्य योग का सीधा लाभ आज आपको मिलने जा रहा है। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता, निर्णय लेने की कला और वाकपटुता की जमकर सराहना होगी।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हल्का हरा

उपाय: भूखे को भोजन कराएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण आपको शारीरिक थकान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सफेद

उपाय: अनाज का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बेहद गतिशील और ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा शुरुआत में थोड़ी थकाऊ लग सकती है, लेकिन भविष्य के दृष्टिकोण से यह बेहद लाभदायक सिद्ध होगी।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नारंगी

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक और मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी सामाजिक सक्रियता आज बहुत अधिक रहने वाली है, जिसके कारण सामाजिक कार्यों और धार्मिक आयोजनों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में आपके पद और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

उपाय: किसी जरूरतमंद की मदद करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवन के कई मोर्चों पर बेहतरीन साबित होने वाला है। विशेषकर आपकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। यदि पिछले कुछ दिनों से पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव या गलतफहमी चल रही थी, तो आज वह पूरी तरह खत्म हो जाएगी और रिश्तों में दोबारा नजदीकी आएगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पीला

उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित हो सकता है। आपकी कुंडली के सातवें भाव में मंगल का मजबूत गोचर और ग्रहों की अनुकूलता आपके करियर में छप्परफाड़ तरक्की दिलाने का काम करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और आपके विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: मैरून

उपाय: प्रवेश द्वार पर घी का दीपक जलाएं।

धनु राशि

आज का दिन शिक्षा, करियर और नई शुरुआत के लिहाज से अत्यंत भाग्यशाली रहने वाला है। विशेषकर विद्यार्थियों, शोधार्थियों और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन कोई बड़ी सफलता या खुशखबरी लेकर आया है। आपकी पुरानी मेहनत का परिणाम आज आपको मिल सकता है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन न्याय और कर्म के सिद्धांतों पर चलने का है। चूंकि आपकी राशि के स्वामी स्वयं कर्मफल दाता शनि देव हैं, इसलिए आज आपको अपनी पुरानी और वर्तमान समय में की गई कड़ी मेहनत का शत-प्रतिशत फल प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके काम स्वतः बनते चले जाएंगे।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: गहरा नीला

उपाय: रविवार की शाम को पीपल के पास दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

आज के दिन जीवन के हर क्षेत्र में बहुत ही अनुशासित और ईमानदार रहने की जरूरत है। ग्रह गोचर इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि आज आपको किसी भी प्रकार के शॉर्टकट, सट्टेबाजी या गलत तरीके से कम समय में ज्यादा धन कमाने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, अन्यथा आप बड़ी कानूनी मुसीबत या अदालती पचड़े में फंस सकते हैं।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन राशि

आज का दिन बेहद आनंददायक, रचनात्मक और भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप कला, लेखन, media, फैशन डिजाइनिंग, संगीत या किसी भी अन्य रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि या बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ सकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: आसमानी

उपाय: पीले वस्त्रों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत! सातवें भाव का मंगल करियर में दिलाएगा छप्परफाड़ तरक्की

Post Tags

, , , , ,