Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 23 मई दिन शनिवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। जो कि कई राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव लेकर आ रही है। कुछ राशियों को मनचाहा लाभ मिलेगा। लेकिन कुछ को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं, पढ़ें शनिवार का दैनिक राशिफल।
Nautapa 2026: नौतपा में लू क्यों हो जाती है खतरनाक, जानें 9 दिनों की पहचान और बचाव की जरूरत
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना हो सकती है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग पीला
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
वृषभ राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्दा होने वाला है, जल्द ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पिता की कोई सलाह आपके काम आ सकती है, लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
मिथुन राशि
दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, आपके भीतर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होगी, जिससे आपका मन सामान्य रूप से प्रसन्न बना रह सकता है। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी, मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग गुलाबी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
कर्क राशि
दिन सामान्य बना रह सकता है, नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को मेहनत जारी रखनी पड़ेगी। माता पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। धन खर्च में भी वृद्धि हो सकती है, रिश्तेदारों से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक 5
शुभ रंग फिरोजी
उपाय मंदिर में दीपक जलाएं
सिंह राशि
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है, कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है, अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक 2
शुभ रंग नीला
उपाय शनिदेव को तेल चढ़ाएं
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है, परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का होगा, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।
शुभ अंक 9
शुभ रंग केसरिया
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
तुला राशि
पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। वाद विवाद करने से अभी आपको बचना होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है, आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रह सकती है। यात्रा का सुख प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक 1
शुभ रंग सुनहरा
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
वृश्चिक राशि
दिन शानदार और सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है, परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग नीला
उपाय शनि चालीसा का पाठ करें
धनु राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है, आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
शुभ अंक 5
शुभ रंग बैंगनी
उपाय भूखे को भोजन कराएं
मकर राशि
आज का दिन बड़े बदलावों के साथ नए अवसरों के संकेत दे रहा है। आपके अदंर जो डर बना हुआ है, वह आज समाप्त हो सकता है। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को मेहनत जारी रखनी पड़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग हरा
उपाय गौशाला में धन का दान करें
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रह सकती है। पिता के साथ अधिक वक्त गुजारने का अवसर प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग क्रीम
उपाय गरीबों को वस्त्र दान करें
मीन राशि
आज का दिन भावनाओं के उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। आपको अपने दिल और दिमाग के बीच संतुलन बिठाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक मजबूती बनी रह सकती है, अपने मन की बात आप किसी खास से कर सकते हैं।
शुभ अंक 3
शुभ रंग मैरून
उपाय सरसों तेल का दान करें
आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 मई का दिन, पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यफल







