SIGN IN

Haryana News: जापान में नौकरी का मौका, हरियाणा के 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (YMCA), फरीदाबाद ने भारत-जापान के बीच तकनीकी और शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है।

Haryana News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जुलाई 1, 2026

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश में करियर बनाने का बड़ा मौका सामने आया है। भारत और जापान के बीच मजबूत होते संबंधों के बीच फरीदाबाद स्थित जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस मुलाकात को हरियाणा के कुशल युवाओं को जापानी कंपनियों में रोजगार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप महानिदेशक नाकानो शिन्या के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच शैक्षणिक सहयोग, मानव संसाधन आदान-प्रदान और संस्थागत साझेदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यह पहल हरियाणा के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार से जोड़ने में मददगार साबित हो सकती है।

Gorakhpur News: धमकी भरी कॉल से गोरखपुर पुलिस अलर्ट, CM योगी और मंदिर की सुरक्षा सख्त

जापान की जरूरत और हरियाणा की स्किल का तालमेल

जापान को इस समय कई बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में कुशल युवाओं की जरूरत है। खासकर ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे सेक्टर्स में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में हरियाणा के तकनीकी और इंजीनियरिंग छात्रों के लिए यह अवसर बेहद खास हो सकता है।

यह योजना जापान सरकार के उस लक्ष्य से भी जुड़ी है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों में भारत से करीब 50 हजार कुशल पेशेवरों को जापानी उद्योगों में रोजगार देने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस मिशन में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय हरियाणा के लिए एक प्रमुख हब के रूप में भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है।

‘सेतु’ पहल से खुलेगा रोजगार का नया रास्ता

इस साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने ‘सेतु’ नाम से एक रणनीतिक प्रस्ताव पेश किया है। इसका पूरा नाम Strategic Exchange for Talent and University Collaboration है। इस पहल का उद्देश्य हरियाणा को जापान के साथ तकनीकी, शैक्षणिक और औद्योगिक सहयोग का बड़ा केंद्र बनाना है।

‘सेतु’ पहल के तहत छात्रों की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसके अलावा स्टार्टअप इनक्यूबेशन, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान और तकनीकी प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे छात्रों को न केवल बेहतर रोजगार मिलेगा, बल्कि उन्हें जापान की कार्यसंस्कृति और तकनीकी माहौल को समझने का भी मौका मिलेगा।

तीन चरणों में तैयार होंगे युवा

विश्वविद्यालय ने युवाओं को जापान में नौकरी के लिए तैयार करने के लिए तीन चरणों वाला टैलेंट डेवलपमेंट मॉडल प्रस्तावित किया है। पहले चरण में छात्रों को इंटर्नशिप के माध्यम से जापानी कार्यशैली और तकनीकी कौशल से परिचित कराया जाएगा। दूसरे चरण में जापानी कंपनियों के साथ कॉर्पोरेट नेटवर्किंग और भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। तीसरे चरण में योग्य युवाओं को जापान में दीर्घकालिक और गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जाएगा।

हरियाणा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यह पहल हरियाणा के तकनीकी छात्रों के लिए विदेश में करियर बनाने का मजबूत रास्ता खोल सकती है। साथ ही यह भारत सरकार के स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में भी सहायक होगी। आने वाले समय में जापान हरियाणा के कुशल युवाओं के लिए एक पसंदीदा रोजगार गंतव्य बन सकता है।

PM Modi Meeting: सेवा तीर्थ में PM मोदी की बड़ी बैठक, विकसित भारत 2047 पर रहा फोकस

Post Tags

, , , , , , ,