SIGN IN

Haryana News: हरियाणा में गुड गवर्नेंस पर जोर, CM सैनी ने अधिकारियों को किया अलर्ट

हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर महिला सशक्तीकरण विषय पर 'युवा संवाद' का आयोजन किया जा रहा है।

Haryana News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जुलाई 30, 2026

Haryana News: हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण जैसे गंभीर और प्रासंगिक विषय पर केंद्रित एक विशेष ‘युवा संवाद’ का आयोजन किया जा रहा है। देश के भावी नेतृत्व को एक सुदृढ़ मंच प्रदान करने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण होंगे। महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं और प्रशासनिक हलकों में भारी उत्साह है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए दिल्ली की प्रसिद्ध स्वयंसेवी संस्था ‘राजधानी युवा संसद’ विशेष रूप से अपना सहयोग दे रही है।

Haryana News: हरियाणा में जवाबदेही तय! CM सैनी का बड़ा आदेश, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

देश भर के 14 राज्यों से जुटेंगे युवा प्रतिभागी

इस राष्ट्रीय स्तर के युवा संवाद की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता है। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर सहित देश के कुल 14 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 90 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि इस संवाद में अधिकांश प्रतिभागी युवतियां हैं, जो महिला सशक्तिकरण के संदेश को सीधे तौर पर चरितार्थ करती हैं।

पारदर्शी और त्रि-स्तरीय चयन प्रक्रिया

प्रतिभागियों का चयन किसी साधारण प्रक्रिया के तहत नहीं, बल्कि एक बेहद कड़ी और पारदर्शी तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। देश के विभिन्न कोनों से चुने गए ये युवा दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मोहाली, भिवानी, जींद, अंबाला, पानीपत, सोलन, सहारनपुर, संगमनेर, मुर्शिदाबाद, दीनानगर, फतेहाबाद, जयपुर, हिसार, लुधियाना, हमीरपुर, संगरूर, शिमला, सोनीपत, यमुनानगर, गन्नौर, झांसी, रोहतक, देहरादून और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ये सभी युवा विविध शैक्षणिक, व्यावसायिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं, जिससे चर्चा के दौरान विचारों की एक अनूठी विविधता देखने को मिलेगी।

‘विकसित भारत 2047’ और महिला नेतृत्व पर होगा मंथन

इस पूरे युवा संवाद का मुख्य केंद्रीय विषय ‘विकसित भारत 2047 के निर्माण में महिला नेतृत्व की भूमिका’ रखा गया है। इस दौरान युवा प्रतिनिधि महिला नेतृत्व, जमीनी स्तर पर महिलाओं का सशक्तिकरण, समाज में समान अवसर, नीति निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी तथा समावेशी विकास जैसे गंभीर और समकालीन विषयों पर अपने विचार, सुझाव और प्रस्तुतियां देंगे। विशेष रूप से हरियाणा राज्य की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों, वहां की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि यहां से निकलने वाले सुझाव व्यावहारिक और प्रभावी हों तथा भविष्य के नीति निर्माण में मददगार साबित हो सकें।

विधानसभा की तर्ज पर होगी कार्यवाही और पुरस्कार वितरण

इस कार्यक्रम की सबसे अनूठी बात यह है कि इसकी पूरी कार्यवाही किसी वास्तविक विधानसभा सत्र की तरह ही संचालित की जाएगी, जिससे युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल का गठन किया गया है, जिसमें पंजाब विधानसभा के पूर्व सचिव सुरेंद्र पाल सहित अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ‘राजधानी युवा संसद’ की सह-संस्थापक अधिवक्ता ईशा कपूर और सह-संस्थापक अधिवक्ता जय सैनी की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।

Haryana News: सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, हरियाणा में 3056 युवाओं को मिली बड़ी सौगात

Post Tags

, , , , , ,