SIGN IN

Bhoot Bangla Day 38: अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर, जानें टोटल कलेक्शन

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 38वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। लगातार कमाई के बावजूद क्या यह फिल्म हिट का दर्जा हासिल कर पाई है या नहीं, इसका पूरा सच और टोटल कलेक्शन जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 25, 2026

Bhoot Bangla Day 38: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। लंबे समय से लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म राहत लेकर आई है। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ उनकी जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने में सफलता हासिल की है। फिल्म रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ बनाए हुए है और दर्शकों का उत्साह अब भी कम नहीं हुआ है।

‘भूत बंगला’ को खासतौर पर इसकी कॉमेडी, हॉरर एलिमेंट्स और अक्षय कुमार की टाइमिंग के लिए पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म धीरे-धीरे साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

Aaj Ka Rashifal: शनि देव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, होगा बड़ा धन लाभ

38वें दिन भी जारी रही फिल्म की कमाई

फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद दर्शक अब भी इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि छठे वीकेंड में भी फिल्म ने अच्छी कमाई दर्ज की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 38वें दिन यानी छठे रविवार को करीब 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले 37वें दिन फिल्म ने लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 36वें दिन इसका कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा था। लगातार कमाई में हो रही बढ़त यह साबित करती है कि फिल्म के प्रति दर्शकों का आकर्षण अभी खत्म नहीं हुआ है।

जानिए अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने पहले सप्ताह में शानदार शुरुआत करते हुए करीब 84.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद तीसरे सप्ताह में 21.85 करोड़ और चौथे सप्ताह में लगभग 14.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया। पांचवें सप्ताह में भी फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की।

अब तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 174.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 206.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 53.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह ‘भूत बंगला’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 260.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बजट के मुकाबले फिल्म ने कमाया शानदार मुनाफा

अगर फिल्म के बजट की बात करें तो ‘भूत बंगला’ लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुई है। ऐसे में फिल्म ने भारत में ही अपने बजट से काफी ज्यादा कमाई कर ली है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार फिल्म लगभग 54 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा चुकी है।

प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने करीब 45 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट हासिल किया है, जो किसी भी फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है।

Raja Shivaji BO Day 22: ‘दृश्यम 3’ की एंट्री से डगमगाई ‘राजा शिवाजी’, जानें टोटल कलेक्शन

क्या भूत बंगलाको मिलेगा हिट का दर्जा?

हालांकि फिल्म ने अच्छी कमाई की है और मुनाफे में भी है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे आधिकारिक तौर पर “हिट” कहलाने के लिए अभी और कमाई करनी होगी। माना जा रहा है कि फिल्म को हिट का टैग पाने के लिए करीब 240 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल करना होगा।

Post Tags

, , , , , , , , , , , , , ,