Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है, जो हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित है। यह दिन कई राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आ रहा है, आज ही आज कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं मंगलवार का दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: सोमवार इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, मिलेगा धन लाभ
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुरानी मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।
वृष राशि
आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ है। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर समाधान निकल आएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
कर्क राशि
आज मन में सकारात्मक विचार आएंगे। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशि
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने की जरूरत है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि
कार्य की अधिकता रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है। किसी से विवाद करने से बचें। आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि
आज का दिन नई उम्मीद लेकर आएगा। व्यापार में लाभ होगा और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
उपाय: लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि
आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी विशेष कार्य में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
उपाय: हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
धनु राशि
परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी बातों को शांति से रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आज खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
उपाय: केसर का तिलक लगाएं।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन काफी शुभ साबित होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।
मीन राशि
आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। करियर को लेकर बड़ी योजनाएं बना सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरी
शुभ अंक: 12
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
Aaj Ka Rashifal: रविवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य देव की बरसेगी कृपा







