Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 24 मई दिन रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो कि कई राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आ रहा है। आज कुछ राशियों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ के लिए दिन बढ़िया होने वाला है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, रविवार का दैनिक राशिफल।
आज का राशिफल 20 मई 2026: किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक 8
शुभ रंग सफेद
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
वृषभ राशि
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा होने वाला है, मन प्रसन्न बना रह सकता है। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त कर सकते हैं। परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग पीला
उपाय मंदिर में घी का दान करें
मिथुन राशि
पारिवारिक जीवन आपका बढ़िया बना रह सकता है, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, पिता की कोई सलाह आपके काम आएगी।
शुभ अंक 1
शुभ रंग फिरोजी
उपाय गरीबों को वस्त्र दान करें
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य बना रह सकता है, कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और काम का बोझ बहुत ज्यादा रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
शुभ अंक 9
शुभ रंग गुलाबी
उपाय तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं
सिंह राशि
आज का दिन बढ़िया होने वाला है, आपकी व्यावसायिक लागत में बढ़ोत्तरी होगी, मगर दूर की यात्रा से लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। माता पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।
कन्या राशि
दिन सामान्य बना रह सकता है, आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अकारण क्रोध आने से वाद विवाद की स्थितियां पैदा हो सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ अंक 3
शुभ रंग बैंगनी
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
तुला राशि
आज आपको बेहद ही संयमित रहने की जरूरत है, अपने अनावश्यक क्रोध पर काबू रखें। वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग गुलाबी
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
वृश्चिक राशि
आज का दिन बढ़िया होने वाला है, आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। सुख सुविधाओं के निर्माण और भौतिक प्रगति के कार्यों में अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय भूखे को भोजन कराएं
धनु राशि
आज आत्मविश्वास कूट कूट कर भरा रहेगा, नौकरी बदलने या स्थान परिवर्तन की प्रबल संभावना बन रही है। आर्थिक तौर मजबूती बनी रह सकती है, अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त कर सकते हैं। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक 4
शुभ रंग सुनहरा
उपास सूर्य चालीसा का पाठ करें
मकर राशि
दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, कारोबार से जुड़े लोगों को मनचाही तरक्की मिलेगी। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। मित्रों से अपने मन की बात आप शेयर करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 7
शुभ रंग नीला
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य से कम होने वाला है, जातकों के स्वभाव में क्रोध की अधिकता देखने को मिल सकती है, इसलिए खुद को संयमित रखने का प्रयास करें। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है, छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 2
शुभ रंग गहरा हरा
उपाय जरूरतमंदों की मदद करें
मीन राशि
दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है, आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा आप पूरी कर सकते हैं।
शुभ अंक 1
शुभ रंग मैरून
उपाय पीपल के नीचे दीपक जलाएं
आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 मई का दिन, पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यफल




