SIGN IN

GARBA GALA 4.0: गरबा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, लखनऊ में 5 दिन होगी Dandiya Night की धूम

लखनऊ में गरबा और डांडिया प्रेमियों के लिए पांच दिवसीय ‘Garba Gala 4.0’ का आयोजन 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक होगा। कार्यक्रम गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-05 पर आयोजित किया जाएगा।

GARBA GALA 4.0

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 28, 2026

GARBA GALA 4.0: लखनऊ में नवरात्रि के रंग में रंगने के लिए तैयार हो जाइए। राजधानी में गरबा और डांडिया प्रेमियों के लिए पांच दिनों का खास आयोजन होने जा रहा है। 21st Century Productions की ओर से ‘Garba Gala 4.0’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-05 पर होगा। आयोजन को लेकर टिकटों की Early Bird बिक्री शुरू हो गई है।

Haryana News: नायब सैनी ने चुनावी व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा, EC के बयान से किया पलटवार

लखनऊ में पांच दिनों तक चलेगा Garba Gala 4.0

GARBA GALA 4.0
GARBA GALA 4.0

बताते चले कि, नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया का खास क्रेज देखने को मिलता है। इसी को देखते हुए लखनऊ में Garba Gala 4.0 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा और हर दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक लोग गरबा और डांडिया नाइट का हिस्सा बन सकेंगे। जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती नगर के गेट नंबर-05 को इस आयोजन के लिए चुना गया है। आयोजकों की ओर से इसे उत्तर प्रदेश की बड़ी डांडिया नाइट्स में से एक के तौर पर पेश किया जा रहा है।

टिकट की ब्रकी अभी से शुरु हो गई है

आपको बता दे कि, Garba Gala 4.0 के लिए Early Bird Tickets अब लाइव हो चुके हैं। दर्शकों की अलग-अलग जरूरतों को देखते हुए बच्चों, सिंगल एंट्री, कपल और ग्रुप के लिए अलग-अलग टिकट कैटेगरी रखी गई हैं। 4 से 10 साल की उम्र के बच्चों के लिए एंट्री पास 199 रुपये का है। वहीं Single Entry के लिए 299 रुपये खर्च करने होंगे। Couple Ticket की कीमत 499 रुपये रखी गई है। इसके अलावा तीन लोगों के ग्रुप के लिए 699 रुपये और छह लोगों के ग्रुप के लिए 1,299 रुपये का पास उपलब्ध है।

Early Bird Pass खत्म होने के बाद बढ़ सकती है टिकट की कीमत

GARBA GALA 4.0
लखनऊ में 5 दिन होगी Dandiya Night की धूम

आयोजकों के मुताबिक, फिलहाल Early Bird टिकट उपलब्ध हैं। इन टिकटों की संख्या सीमित बताई गई है। ऐसे में जो लोग शुरुआती कीमत पर Garba Gala 4.0 में शामिल होना चाहते हैं, वे उपलब्ध Early Bird Pass के दौरान टिकट बुक कर सकते हैं। Early Bird चरण समाप्त होने के बाद टिकट की कीमत बढ़ने की जानकारी दी गई है।

बुक माय शो और District App से कर सकते हैं टिकट बुक

Garba Gala 4.0 के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। दर्शक BookMyShow App और District App के जरिए अपने टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट खरीदते समय Single, Couple या Group में से अपनी जरूरत के अनुसार पास का चुनाव किया जा सकता है।

जनेश्वर मिश्र पार्क में गरबा-डांडिया के लिए जुटेंगे लोग

GARBA GALA 4.0
लखनऊ में 5 दिन होगी Dandiya Night की धूम

गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल है। यहां होने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन को लेकर गरबा और डांडिया प्रेमियों के बीच उत्साह की उम्मीद है। शाम 5 बजे से शुरू होने वाला कार्यक्रम रात 10 बजे तक चलेगा। नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा आयोजनों में पारंपरिक डांडिया और गरबा डांस के साथ लोग उत्सव का आनंद लेते हैं। ऐसे में Garba Gala 4.0 लखनऊ में नवरात्रि सेलिब्रेशन का एक प्रमुख आकर्षण बनने की तैयारी में है।

LNG Dual Fuel Train: LNG ट्रेन से रेलवे में नई पहल, अमित शाह ने किया शुभारंभ

Post Tags

, , , , , , , , , , , ,