SIGN IN

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

 नई दिल्ली रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) टेक्निकल रिक्रूटमेंट करने जा रहा है जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसमें ग्रेड 1 में 352 तो वहीं ग्रेड 2 के 6242 पदों पर भर्ती होगी. इस पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी जो 29 जुलाई को बंद हो जाएगी।  इसमें ग्रेड-1 और 2 पदों के लिए भर्ती होगी. ग्रेड-1 पोस्ट के लिए 18 से 33 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इनके पास फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी में ग्रेजुएशन यानी

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 20, 2026

 नई दिल्ली

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) टेक्निकल रिक्रूटमेंट करने जा रहा है जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसमें ग्रेड 1 में 352 तो वहीं ग्रेड 2 के 6242 पदों पर भर्ती होगी. इस पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी जो 29 जुलाई को बंद हो जाएगी। 

इसमें ग्रेड-1 और 2 पदों के लिए भर्ती होगी. ग्रेड-1 पोस्ट के लिए 18 से 33 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इनके पास फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी में ग्रेजुएशन यानी पीजी की डिग्री होनी चाहिए. वहीं ग्रेड 2 पदों पर 18 से 30 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। 

जोन वाइज पद 

सेंट्रल रेलवे, मुंबई- 870
साउदर्न रेलवे, चैन्नई- 785
नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, गुवाहाटी- 701
साउथ ईस्टन रेलवे, कोलकत्ता- 576
नादर्न रेलवे, नई दिल्ली- 548
वेस्टर्न रेलवे, मुंबई- 544
साउथ ईस्टन रेलवे, सिंकद्राबाद- 368
ईस्टन रेलवे, कोलकत्ता- 291
नार्थ सेंट्रल रेलवे, कोलकत्ता- 268
साउथ वेस्टर्न रेलवे, हुबली- 240
वेस्ट सेंट्रल रेलवे, जबलपुर- 231
नार्थ वेस्टर्न रेलवे, जयपुर- 199
ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर- 186
नार्थ ईस्टन रेलवे, गोरखपुर- 169
साउथ ईस्ट रेलवे, बिलासपुर- 90
प्रोडक्शन यूनिट, (BLW/CLW/ICF)- 499

देना होगा आवेदन शुल्क 
रेलवे टेक्निशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य वर्ग, EWS और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है. SC और ST उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा. सभी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट्स के लिए 250 रुपये फीस निर्धारित है. इसके साथ ही आवेदन में कोई भी गलती होती है तो उसको सही करने के लिए 250 रुपये रखी गई है. फीस आवेदन के साथ ही ऑनलाइन जमा की जा सकती है।  

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
रेलवे के इस पोस्ट पर नियुक्ति की बात करें तो, आवेदन के बाद सफल उम्मीदवारों के लिए CBT टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ प्रोसेस पूरा हो जाएगा. इसके बाद लास्ट में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 

Post Tags